Latest
आर्य कन्या महाविद्यालय मे पर्यावरण संरक्षण गतिविधि पर परिचर्चा का आयोजन

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आर्य कन्या महाविद्यालय परिसर मे पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के अंतर्गत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया। जिसमें अध्यक्ष शासीनिकाय पंकज जायसवाल, व प्राचार्या डॉ० रमा सिंह ने स्वयंसेविकाओं को पर्यावरण को संरक्षित करने के उपाय बताए तथा उन्हें इस संदर्भ मे सक्रिय योगदान के लिए प्रोत्साहित किया। राष्ट्रीय सेवा योजना की चारों इकाईयों की स्वयंसेविकाओ द्वार प्लास्टिक प्रबन्धन किया गया। स्वयं सेविकाओं ने वृक्षों के चारों ओर तथा क्यारियों मे इको वृक्ष द्वारा मेड़-बन्दी की। इस अवसर पर
डॉ० ममता गुप्ता, राष्ट्रीय सेवा योजना के सभी कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 ज्योति रानी
जायसवाल, डॉ0 मुदिता तिवारी, डॉ0 अर्चना सिंह, डॉ0 अनुपमा सिंह सहित डॉ0 रंजना
त्रिपाठी, अन्य शिक्षक एवं स्वयंसेविकाएं उपस्थित रहीं।


