Latest

प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए गये कांग्रेसी

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। नये कृषि कानून के खिलाफ किसान आंदोलन द्वारा भारत बन्द के आवाहन पर सिविल लाइन्स पत्थर गिरजा घर से दुकाने बन्द कराते कांग्रेसियो को पुलिस ने बलपूर्वक सुभाष चौराहे पर हिरासत में ले लिया। प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियो ने केन्द्र एवं प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। प्रदर्शनकारियों से पुलिस की तीखी झड़प भी हुई। कांग्रेसियो ने आरोप लगाते हुए कहा की मोदी सरकार की दमनकारी नीति के खिलाफ देश भर में गुस्सा है। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी देते हुए कहा की नये कृषि कानून को निलंबित होने तक आंदोलन अनवरत जारी रहेगा। हिरासत में लिए गए कांग्रेसियो को पुलिस लाइन में रखा गया।

गिरफ्तार कांग्रेसियो में: उज्वल शुक्ला, अरुण तिवारी, नफीस अनवर, शेखर बहुगुणा, संजय तिवारी, हसीब अहमद, फुजैल हाशमी, किशोर वार्ष्णेय, निशांत रस्तोगी, राजेश राकेश, शशांक शर्मा, सिब्बतैन बब्लू, शकील अहमद, रिंकू तिवारी, चमन रावत, सत्या पाण्डेय, प्रदीप नारायण आदि लोग शामिल थे

Related Articles

Back to top button