ठठेरी बाज़ार की ऐतिहासिक तीसरे दिन की होली अपने पूरी मान्यताओं के साथ मनाई गई

(अनुराग शुक्ला/विनय मिश्रा) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। ठठेरी बाजार चौक में सुबह भगवान नरसिंह की पूजा अर्चना के बाद होली शुरू हुई ।
होलियारो की टोली ने घूम घूमकर रंग गुलाल खेला और बड़े बुजुर्गो का आशीर्वाद लिया ।
मान्यता के अनुसार सभी परिवार के लोग होली खेलने सड़क पर आते है क्योंकि ये मानना है की जिस परिवार के लोग होली खेलने सड़क पर नही आते। उनके पूर्वज खुश नही होते, पहिले उनके पूर्वज इसी प्रकार होली खेला करते थे । आज उनके बच्चो के खेलने पर वो लोग स्वर्ग में खेलते है और अपने परिवार, समाज को आशीर्वाद देते है।
अपने बीच के युवा साथी रिंकू वर्मा का असमय निधन होने के लिए 2 मिनट के बाजा बंद करके उनको श्रद्धांजलि भी दिया गया।
ठठेरी बाजार निवासी प्रदेश मंत्री अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल सुशांत केसरवानी ने बताया कि पहिले जब पीतल की पिचकारी का चलन हुवा करता था तो पूरे शहर में सिर्फ ठठेरी बाजार में ही पिचकारी मिलती थी और और बनाया भी जाता था रंग का भी मुख्य काम यही होता था पूरे शहर को होली खेलवाने के बाद ठठेरी बाजार का व्यापारी वर्ग तीसरे दिन होली खेलता था । आज कोरोना की मिट्टी शव यात्रा निकाल कर उसके नाश करने की कामना किया गया।
आज भी दोनो तरफ बैरिकेटिंग करके पुलिस लगा कर हिंदू के साथ साथ मुस्लिम दुकानदार भी होली खेलते है। श्याम भवन में खाने पीने की व्यवस्था किया जाता है। प्रमुख आयोजको में जानू कसेरा, रोहित कसेरा, शरद भाई रंगावाले, सुशील जयसवाल आशीष कुशवाहा ,सौरभ , अमित केसरवानी, आशीष केसवानी सौरभ गुप्ता, हनुमंता,मनोज केसरवानी, अन्नत कुमार गुड्डू आदि रहे। शहर के समानित व्यापारी नेता गण भी विशेष निवेदन पर होली खेलने आए और अपनी शुभकामनाए दिया जिसमे की मुख्य रूप से अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल से संरक्षक राजीव कृष्ण श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष रमेश केसवानी,जिला प्रभारी मनीष कुमार गुप्ता, महानगर अध्यक्ष लालू मित्तल, महामंत्री अनुप वर्मा,नमन ज्योत सिंह,विशाल वर्मा, राजेश केसरवानी,सैफ ,मुसाब खान आदि व्यापारी नेता मौजूद रहे और सकुशल होली संपन्न करवाने में अपना योगदान दिया।
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष लालू मित्तल ने प्रयागराज की ऐतिहासिक तीसरे दिन की होली पर्व पर, समस्त व्यापारियों की ओर से एसपी सिटी, नगर कोतवाल सब इंस्पेक्टर, कोतवाली थाने की पूरी टीम को होली के तीनों दिन पर्व एवं शबे रात सकुशल, शांति पूर्वक, बहुत ही निपुणता के साथ संपन्न कराने के लिए,अंगवस्त्रम पहना कर सम्मानित किया, मिठाइयां, गुजिया, पापड़ खिलाई और सभी का हृदय से धन्यवाद दिया।




