Latest
कथा वाचक मोरारी बापू 30 नवंबर और एक दिसंबर को प्रयागराज में

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। कथा वाचक मोरारी बापू 30 नवंबर और एक दिसंबर को प्रयागराज में रहेंगे। यहां पर संगम तट और श्रृंगवेरपुर में कथा का आयोजन होगा। आयोजन की तैयारियों को देखने के लिए महामंडलेश्वर संतोष दास ‘सतुआ बाबा’ प्रयागराज पहुंच गए हैं। सतुआ बाबा ने संगम तट और श्रृंगवेरपुर का निरीक्षण किया। संतोष दास ने बताया कि दोनों स्थानों पर एक हजार लोगों के बैठने का इंतजाम किया जाएगा। धार्मिक आयोजन के दौरान कार्यक्रम स्थल पर कोविड गाइडलाइन का पालन होगा। मुरारी बापू की कथा में हजारों लोगों के आने की संभावना है इसको देखते हुए जिला प्रशासन से समुचित व्यवस्था करने की महामंडलेश्वर संतोष दास सतुआ बाबा ने मांग की।



