Latest
स्वास्थ कैंप लगाकर गरीब जनता का किया जाएगा उपचार

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला का उद्घाटन कीडगंज स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने फीता काटकर किया इस अवसर पर उन्होंने सरकार के द्वारा चलाई जा रही इस योजना का स्वागत किया और कहा कि इस योजना के तहत क्षेत्रीय स्तर पर शिविर लगाकर आम गरीब लोगों का उपचार किया जाएगा जो कि आज से प्रत्येक रविवार को सुबह 10:00 बजे से लेकर शाम 4:00 बजे तक चलाया जाएगा।
भाजपा महानगर अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला का किया उद्घाटन
इस अवसर पर टीएन दीक्षित विवेक अग्रवाल राजेश केसरवानी राजू पाठक गिरजेश मिश्रा राजन शुक्ला मनोज मिश्रा मयंक यादव मनीष केसरवानी अभिषेक सोनकर आयुष अग्रहरी संस्कार सिन्हा एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।



