महर्षि कश्यप एवं निषादराज गुह की जयन्ती सपा जनों ने समारोह पूर्वक मनाई

सपा कार्यालय सहित विभिन्न स्थानो पर किया गया नमन

( अनंत पांडेय )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) l महर्षि कश्यप एवं निषादराज गुहा की जयन्ती पर सपा जनों ने विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर महान विभूतियों को श्रद्धा पूर्वक याद किया l समाजवादीपार्टी के जिला कार्यालय जॉर्ज टाउन में जिला अध्यक्ष योगेश चन्द्र यादव एवं महानगर अध्यक्ष सैयद इफ्तेख़ार हुसैन की अगुवाई में सपा कार्यकर्ताओं द्वारा दोनों महान विभूतियों के चित्र पर फूल माला अर्पित कर नमन किया l
सपा जिला अध्यक्ष योगेश चन्द्र यादव ने कहा कि पुराणों के अनुसार महर्षि कश्यप सृष्टि के निर्माण कर्ता ब्रह्मा जी के मानस पुत्र मरीचि ऋषि के पुत्र थे और इनकी माता का नाम सम्भूति था l महर्षि कश्यप ऋषि मुनियों मे श्रेष्ठ माने जाते थे l वह परोपकारी, राग द्वेष से रहित, चरित्र वान और प्रजा पालक थे l उन्होने “स्मृति ग्रंथ “नामक ग्रंथ और कश्यप संहिता की रचना करके अमरता प्राप्त कर ली है l
एम एल सी डॉ मान सिंह यादव, पूर्व विधायक जोख़ूलाल यादव, हाजी परवेज अहमद, सैयद इफ्तेख़ार हुसैन आदि वक्ताओं ने कहा कि महर्षि कश्यप एवं निषादराज गुह के जीवन दर्शन और सामाजिक चिंतन से हमे प्रेरणा मिलती है l जहाँ एक ओर महर्षि कश्यप ने महान ग्रंथों की रचना कर समाज को दिशा देने का काम किया वहीं श्रृंग वेर पुर के राजा निषाद राज गुहा ने अयोध्या के राजा राम उनकी पत्नी सीता और भाई लक्ष्मण को बनवास काल में रात्री विश्राम करने का अवसर देकर और नाव द्वारा गंगा नदी पार कराने की मित्रतापूर्ण व्यवहार की चर्चा आज भी लोंगों की जुबान पर है l
सपा नेता महेंद्र निषाद, राम चन्द्र निषाद आदि ने यमुना नदी के किनारे शुभम वाटिका में एवं पूर्व पार्षद नंदा निषाद ने करेली में कार्यक्रम आयोजित कर महा पुरुषों की जयन्ती मनायी l इस मौके पर सपा एम एल सी डॉ मान सिंह यादव को सम्मानित भी किया गया l रूपेश निषाद एवं विद्या सागर निषाद द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किया गया l विभिन्न स्थानो पर आयोजित कार्यक्रम में सर्व डॉ मान सिंह यादव, पूर्व विधायक जोख़ूलाल यादव, हाजी परवेज अहमद, श्री पप्पू लाल निषाद, संदीप सिंह पटेल, रवि यादव, नंद लाल निषाद, नाटे चौधरी, , श्रीमती मीरा निषाद, कमला यादव, सुषमा पासी, रमाकांत पटेल, बी डी निषाद एडवोकेट, महेश निषाद संतोष निषाद, कमलेश रतन एडवोकेट, शिव बाबू बिंद, सुधीर निषाद, राहुल, सागर निषाद सूर्या, नरेश निषाद, जय निषाद, अवधेश निषाद, संजय मांझी, आदि मौजूद रहे l



