Latest

मंत्री नंदी ने बूथ अध्यक्षों के घर जाकर दी होली की शुभकामनाएं

कहा, पार्टी के एक एक कार्यकर्ता का है पूरा सम्मान

मुट्ठीगंज, गऊघाट का किया भ्रमण

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। उत्तर प्रदेश के नागरिक उड्डयन, अल्पसंख्यक कल्याण, राजनीतिक पेंशन, मुस्लिम वक्फ एवं हज मंत्री व प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के विधायक नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी पिछले कुछ दिनों से लगातार
बूथ अध्यक्षों, सेक्टर संयोजकों एवं पन्ना प्रमुखों के घर जाकर होली की शुभकामनाएं दे रहे हैं।
शुक्रवार को मंत्री नंदी ने गऊघाट बलुआघाट और मुट्ठीगंज इलाके में भ्रमण कर पार्टी के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं एवं व्यापारियों से मुलाकात की लोगों की समस्याएं सुनी। भ्रमण से पहले मंत्री नंदी माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के साथ कोरोना समीक्षा बैठक एवं कोई हॉस्पिटल निरीक्षण में शामिल हुए। मुख्यमंत्री के निरीक्षण के बाद मंत्री नंदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं के घर जाकर मुलाकात की। दोपहर से लेकर देर शाम तक मंत्री नंदी ने लोगों से मुलाकात करते हुए सभी की समस्याएं सुनी एवं कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया। पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के परिवार के सदस्यों ने अबीर गुलाल लगाकर मंत्री नन्दी को होली की शुभकामनाएं दी मंत्री नंदी नबी लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। बिजली, पानी, नाली के साथ ही अन्य समस्याओं से लोगों ने मंत्री नंदी को अवगत कराया। संबंधित विभागों के अधिकारियों से वार्ता कर तत्काल समस्याओं के निस्तारण का निर्देश दिया।
मंत्री नंदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के एक एक कार्यकर्ता का परिवार उनके परिवार की तरह है। कार्यकर्ताओं की समस्या उनकी समस्या है।
शुक्रवार को मंत्री नंदी ने रवि केसरवानी, अभिषेक गुप्ता, शंकर लाल अग्रहरी, राजेश केसरवानी, कुमार वैभव केसरवानी, विकास कुमार अग्रहरी, सुधीर जायसवाल, अंकित जायसवाल, शिवकुमार वैश्य, सुशील कुमार केसरवानी, शशांक जायसवाल, नीरज शर्मा, विशाल केसरवानी, राजू भारती, संदीप केसरवानी, सत्यम केसरवानी घर जाकर लोगों से मुलाकात की।
इस दौरान मंडल अध्यक्ष दिनेश विश्वकर्मा, मनोज गुप्ता, सुमित वैश्य, निखिलेश हेला, शिवम सक्सेना, सिद्धार्थ जायसवाल आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button