श्यामा चरण की निधन पर प्रमोद तिवारी सहित कांग्रेस जनों ने जताया शोक

( विनय मिश्रा )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। शहर के प्रतिष्ठित कारोबारी व उद्यमी इलाहाबाद के पूर्व सांसद और महापौर रहे श्यामा चरण गुप्ता का शुक्रवार की रात निधन हो गया। उनकी निधन की खबर मिलते ही जिले में शोक की लहर दौड़ गई। कोरोना संक्रमण के चलते उन्हें होली के दिन दिल्ली के मैक्स हास्पीटल में भर्ती कराया गया था। उनकी पत्नी जमुनोत्री गुप्ता और पुत्र विदुप अग्रहरि की भी रिपोर्ट पाजिटिव आई है। श्यामा चरण गुप्ता की आकस्मिक निधन पर अखिल भारतीय कांग्रेस कार्य समिति सदस्य प्रमोद तिवारी ने दुख प्रकट करते हुए कहा कि श्यामा चरण प्रतिष्ठित व्यापारी के साथ साथ एक जिंदादिल इंसान थे। प्रमोद तिवारी ने बताया कि श्यामा चरण अपने सांसद के कार्यकाल के दौरान क्षेत्र की मजबूत आवाज़ बनकर लोकसभा में उठाते थे। प्रमोद तिवारी ने दुख जताते हुए कहा कि श्यामा चरण व्यापारी और छात्र कि लड़ाई लड़ने के लिए हमेशा जाने जाते रहेंगे। उनकी आकस्मिक मृत्यु पर परिवारजनों और शुभचिंतकों के प्रति प्रमोद तिवारी ने संवेदना व्यक्त किया।वही कांग्रेसजनों ने पूर्व सांसद एवं प्रमुख समाजसेवी श्यामा चरण गुप्ता के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह,पूर्व महापौर चौधरी जितेंद्र नाथ सिंह , राज्य कार्य समिति के सदस्य किशोर वार्ष्णेय व अन्य ने दिवंगत नेता के आवास जाकर संवेदना जतायी । अनुग्रह सिंह ने कहा कि वे बहुमुखी प्रतिभा के धनी होने के साथ सभी की मदद के लिये तत्पर्य रहते थे , उनकी कमी सदैव खलेगी । चौधरी जितेंद्र ने उन्हें ईमानदार और मिलनसार इंसान बताया । शोक प्रकट करने वालो में: कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरुण तिवारी, सुरेश यादव, मुकुन्द तिवारी, नफीस अनवर, हसीब अहमद, तलत अज़ीम, रामछबीले मिश्रा, शकील अहमद, विवेक पाण्डेय, मो०हसीन, रिंकू तिवारी समेत आदि लोग


