Latest
नही रहे डॉक्टर स्वामी श्यामदेवाचार्य जी महाराज

( अनुराग शुक्ला ) जबलपुर (अनुराग दर्शन समाचार)। नरसिंह मंदिर गीताधाम के संचालक जगतगुरु डॉक्टर स्वामी श्यामदेवाचार्य जी महाराज का देवलोक गमन हो गया है।

वे हरिद्वार कुंभ मेला में कोरोना की चपेट में आ गए थे। कल 17 अप्रैल 2021 को उनका कोरोना गाइड लाइन के अनुसार दाह संस्कार किया जाएगा। डॉक्टर स्वामी नरसिंहदास गीताधाम ग्वारीघाट जबलपुर से सूचना प्राप्त के अनुसार खाक चौक व्यवस्था समिति ने शोक व्यक्त करते हुए हम लोग के बीच सरल स्वभाव के श्यामदेवाचार्य जी महाराज का देव लोग नमन पर 2 मिनट का मौन व्रत रखकर श्रद्धांजलि दिया गया कार्यक्रम में महामंडलेश्वर संतोष दास सतुआ बाबा महामंडलेश्वर हिटलर बाबा जगतगुरु रामसुखदास विनायका बाबा महामंडलेश्वर सीताराम दास जी महाराज मौजूद थे ।



