Latest

यूक्रेन में फंसे राया के दो बेटे, बरसाना की बेटी

परिजनों ने प्रधानमंत्री से की मदद की गुहार

मथुरा (अनुराग दर्शन समाचार )। यूक्रेन व रुस में छिड़ी जंग में एक ओर जहां पूरे विश्व की निगाह है। वहीं बरसाना की बेटी और राया के दो बेटा यूक्रेन में फंसे हुए हंै। इनकी मदद के लिए परिजनों ने भारतीय दूतावास से संर्पक भी साधा है। इनकी सुरक्षा को लेकर उसके स्वजन चिंतित हैं। उन्होंने मोदी सरकार से मदद की गुहार की है। यूक्रेन के इवानो शहर में बरसाना के रहने वाले जगदीश गोयल की बेटी राधिका गोयल फंसी हुई है। राधिका गोयल चार साल पहले एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए इवानो गई थी। जहां उसने इवानो शहर के यूनिवर्सिटी में दाखिला लिया। राधिका ने बताया कि वो एक हॉस्टल में रह रही हंै। राधिका गोयल के पिता जगदीश गोयल ने बताया कि वो बेटी की सुरक्षा को लेकर चिंतित है। चार मार्च को बेटी की फ्लाइट थी, लेकिन उससे पहले यह हमला हो गया। मोदी सरकार से आग्रह है कि जल्द से जल्द सभी बच्चों को भारत वापस लाए। वहीं राया के शिवकुमार अग्रवाल के 26 वर्षीय पुत्र ओम अग्रवाल एवं 20 वर्षीय कनक अग्रवाल जो पिछले पांच वर्ष से यूक्रेन के इवानो यूनिवर्सिटी से डॉक्टरेट की पढ़ाई कर रहे हैं। बच्चों के फंस जाने से परिजनों में बेचैनी है लेकर ओम अग्रवाल के पिता शिवकुमार अग्रवाल ने देश के प्रधानमंत्री से अपने बच्चों को सकुशल देश वापसी की मांग की है।

Related Articles

Back to top button