जे पी नड्डा जी करेंगे भाजपा महानगर कार्यालय का उद्घाटन 28 फरवरी को

(विनय मिश्रा)प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। भाजपा मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने जानकारी देते हुए बताया कि सिविल लाइन स्थित भारतीय जनता पार्टी का नवनिर्मित कार्यालय का उद्घाटन 28 फरवरी को शाम 4:00 बजे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से करेंगे इसके पूर्व 27 फरवरी को भारतीय जनता पार्टी महानगर के द्वारा सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा विस्तृत जानकारी देते हुए आगे कहा कि लगभग 3 वर्षों से लगातार पांच मंजिला भाजपा कार्यालय का निर्माण कार्य चल रहा है जो कि अब तैयार हो चुका है इस कार्यालय में भाजपा महानगर , गंगापार, यमुनापार के अध्यक्ष का ऑफिस रूम रहेगा और साथ में एक मीटिंग हॉल, प्रेस कॉन्फ्रेंसरूम, हर मंजिल में दो-दो गेस्ट रूम एवं किचन और स्टोर रूम आईटी रूम ,लाइब्रेरी रूम बनाए गए,
उद्घाटन समारोह में जिले के सभी वरिष्ठ नेता अधिकारी कार्यकर्ता गण शामिल होंगे एवं प्रदेश के सम्मानित पदाधिकारियों के शामिल होने की संभावना है



