Latestदेशप्रदेश

योगी सरकार ने किया आठ IAS अधिकारियों का तबादला

यूपी सरकार ने 8 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है. आईएएस आकाशदीप को निदेशक पंचायतीराज पद से कार्यमुक्त किया गया है लेकिन वह मिशन निदेशक स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) बने रहेंगे.

मासूम अली सरवर को विशेष सचिव बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग को पंचायती राज निदेशक के पद पर तैनाती की गई है. राजेंद्र कुमार सिंह निदेशक बाल विकास एवं पुष्टाहार को विभागीय विशेष सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.

आराधना शुक्ला प्रमुख सचिव परिवहन को विशेष कार्याधिकारी नोएडा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. राजेश प्रकाश एडिशनल कमिश्नर एनसीआर को एडिशनल रेजिडेंट कमिश्नर यूपी का अतिरिक्त प्रभार मिला है. ए. दिनेश कुमार विशेष सचिव लघु सिंचाई विभाग को विशेष सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी बनाया गया है.

सजीव रंजन सीडीओ सहारनपुर से सीईओ गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण की जिम्मेदारी दी गई है. अमित सिंह बंसल सीईओ को गोरखपुर के औद्योगिक विकास प्राधिकरण से कार्यमुक्त किया गया है. लेकिन वे उपाध्यक्ष गोरखपुर विकास प्राधिकरण बने रहेंगे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button