Latest

आत्मशुद्धि कराने की मंशा से प्रतिवर्ष प्रयाग आता हूं- अभिनेता राजपाल यादव

दद्दा जी शिष्य मंडल के शिविर में पार्थिव शिवलिंग निर्माण, रुद्राभिषेक में हिस्सा लेने आए

( अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। संगमनगरी धार्मिक स्थल मात्र नहीं है। ये मानव के कायाकल्प का केंद्र है। जहां आने पर तन-मन स्वत: पवित्र हो जाते हैं। मैं आत्मशुद्धि कराने की मंशा से प्रतिवर्ष प्रयाग आता हूं। अनुष्ठान-पूजन में शामिल होकर नई ऊर्जा से लौटता हूं। यह कहना है फिल्म अभिनेता राजपाल यादव का। माघ मेला क्षेत्र स्थित दद्दा जी शिष्य मंडल के शिविर में पार्थिव शिवलिंग निर्माण, रुद्राभिषेक में हिस्सा लेने आए राजपाल ने कहा कि मायानगरी की चकाचौंध से इतर यहां अलौकिक आध्यात्मिक ऊर्जा मौजूद है। इसी कारण 2002 से प्रयाग आ रहा हूं।

Related Articles

Back to top button