Latest

भाजपा कार्यालय मे नवनिर्वाचित जिलापंचायत अध्यक्ष, सदस्यों,ब्लाक प्रमुखों का हुआ जोरदार स्वागत

शिक्षित होने और शिक्षित करने का पुण्य मिला-डाँ. वी.के.सिंह

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। शिक्षित होना संस्कारित होना अच्छा संदेश समाज व देश को देता है हमे भी शिक्षित होने और शिक्षित करने का पुण्य जिलापंचायत अध्यक्ष के रूप मे मिला, आपकी प्रार्थना और मेहनत से मुझे जीत मिली। ‘गंगापार यमुनापार अंतिम वार, बिकास की राह बार-बार’ कह विकास करने के बादे को पुनः दोहराया कहा यह जीत भारतीय जनता पार्टी के देवतुल्य कार्यकर्ताओ की जीत है उक्त बाते भारतीय जनता पार्टी प्रयागराज के द्धारा जिला कार्यालय मे बुधवार को यमुनापार, गंगापार, महानगर के नवनिर्वाचित जिलापंचायत अध्यक्ष, जिलापंचायत सदस्यों,ब्लाक प्रमुखों का के स्वागत अभिनंदन समारोह के मुख्य वक्ता अतिथि डाँ. वीके सिंह ने कही। और जिला कार्यालय मे स्वच्छता के साथ-साथ 50 एचपी का जनरेटर देने की घोषणा करते हुए मन्दिर की तरह कार्यालय को स्वच्छ रखने का सन्देश कार्यकर्ताओ को दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष यमुनापार विभवनाथ भारती ने किया। सर्व प्रथम सभी मंचस्थ लोगों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण के साथ दीप प्रज्वलित कर बन्दे मातरम् के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रयागराज डाँ. विजय कुमार सिंह का जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती, जिलाध्यक्ष महानगर गणेश केसरवानी के गंगापार महामंत्री जीत लाल त्रिपाठी के साथ सभी जिला पदाधिकारियों ने माल्यार्पण करते हुए अंगवस्त्रम् व बुकें भेंटकर जोरदार स्वागत अभिनंदन किया। उसके बाद जिला पंचायत सदस्यों,ब्लाक प्रमुखों का भी माल्यार्पण करते हुए अंगवस्त्रम् व बुकें भेंटकर किया गया। जिसमें ब्लाक प्रमुख मालती सोनकर,गायत्री मिश्र,प्रगति सिंह,अरूणेन्द्र उर्फ डब्बू यादव आदि रहे। वही जिलापंचायत सदस्यो मे आलोक कोल,श्यामराज यादव,पिंटू चौबे,कुसुम केसरवानी आदि सभी जिलापंचायत सदस्यो का स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष यमुनापार विभवनाथ भारती ने कहा पं.दीनदयाल का सपना अब पूरा होगा अंतिम पक्ति पर खडे़ व्यक्ति का उत्थान होगा। महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी कहा भाजपा मे विकास पहली प्राथमिकता है जिसपर सभी जनप्रतिनिधि खरे उतरेगें। आभार भाजपा नेता रमाकांत विश्वकर्मा ने व्यक्त किया। इस अवसर पर त्रिवेणी प्रसाद पांडेय,जय सिंह पटेल,राजेश शुक्ला, इं.जगदीश सिंह यादव,ज्ञान सिंह पटेल, दिलीप कुमार चतुर्वेदी,अजीत प्रताप सिंह,मनोज गुप्ता,देवेश सिंह,कुंजविहारी मिश्र,पुष्पराज पटेल, कविता पटेल,आदेश सिंह, प्रकाश शुक्ल प्रचंड,आकांक्षा सोनकर, सुरेश शुक्ला, सुभाष सिंह पटेल,धर्मराज पाल, पृथ्वीराज साहू, शिवराज सिंह परिहार,आषूतोष तिवारी आदि सैकडो की संख्या मे जिला पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष, मोर्चो के अध्यक्ष उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button