Latest

जन्मदिन की पार्टी में ब्यूटीशियन से गैंगरेप

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। एक ब्यूटीशियन को उसके दोस्त ने जन्मदिन की पार्टी में बुलाया और शराब पिलाकर दोस्तों संग गैंगरेप किया। युवती की हालत बिगड़ गई। नशे की हालत में पहुंची युवती ने धूमनगंज पुलिस से मदद की गुहार लगाई। देर रात तक पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी की लेकिन कोई पकड़ा नहीं गया।
बेनीगंज निवासी युवती पेशे से ब्यूटीशियन है। रविवार को सुलेमसराय में रहने वाले उसके दोस्त ने पार्टी में बुलाया और उसे शराब पिलाकर उसके साथ गलत काम किया। विरोध करने पर उसे मारा पीटा। पार्टी से निकली युवती किसी तरह धूमनगंज थाने पहुंची और वहीं पर अचेत हो गई। महिला पुलिस ने उसे संभाला। थोड़ी देर बाद उसने पुलिस को बताया कि उसके साथ रेप हुआ है।
पुलिस ने बताया कि युवती नशे की हालत में है। उसके बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। आरोपी के घर का पता भी वह नहीं बता पा रही थी, जिसके कारण पुलिस आरोपी सुफियान के घर को ट्रेस नहीं कर सकी। युवती से गैंगरेप की सूचना पर देर रात तक पुलिस महकमे में हड़कंप मचा रहा।

Related Articles

Back to top button