Latest

इश्‍क में बस इतना की परिवार न टूटे: पत्नी ने कराई अपनी बहन से पति की शादी

इश्‍क में बस इतना की परिवार न टूटे: पत्नी ने कराई अपनी बहन से पति की शादी

अपने पति का अपनी ही सगी छोटी बहन से प्रेम प्रसंग जानकर एक महिला ने दोनों की शादी करा दी। प्रयागराज के रहने वाले एक व्यक्ति का अपनी ही साली पर दिल आ गया। दोनों एक-दूसरे से मोहब्बत करने लगे। युवक की पत्नी भी अपनी छोटी बहन से बेपनाह मोहब्बत करती थी। वह उससे अलग नहीं रह सकती थी।

जीजा साली की शादी में खुशी-खुशी इकट्ठा हुए दोनों के परिवार

इधर बहन से पति के इश्क की जानकारी महिला को हुई तो उसने दोनों शादी कराने का फैसला कर लिया। महिला ने पति की शादी अपनी छोटी बहन के साथ करवा दी। अब तीनों खुशी-खुशी एक ही घर में रहेंगे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शंकरगढ़ निवासी राजकुमार मजदूरी करता है। राजकुमार की शादी कुछ साल पहले धनुहा, डांडी करछना की रहने वाली रोमी पुत्री कमल के साथ हुई थी। दोनों से एक 18 माह की बेटी अर्बी है। राजकुमार का ससुराल आने-जाने के दौरान अपनी साली से प्रेम-प्रसंग हो गया। दोनों ने एक साथ रहने का निश्चय कर लिया। वहीं रोमी भी अपनी बहन से प्यार करती थी, वह उसके बिना अलग नहीं रह सकती थी।

रोमी को जब पति के साथ प्रेम-प्रसंगों की जानकारी हुई तो पहले विरोध किया लेकिन बाद में वह भी राजी हो गई। बड़ी बहन ने अपनी छोटी बहन की शादी अपने पति से फैसला कर लिया। फिर बारा थाना परिसर के मंदिर प्रेमिका जीजा और साली पहली पत्नी की मौजूदगी में दांपत्य सूत्र में बंध गए। अब तीनों एक ही परिवार में साथ रहेंगे। जीजा साली की शादी में खुशी-खुशी परिजन शामिल हुए। राजकुमार की पहली पत्नी भी बेहद खुश थी। जीजा-साली के शादी का मायके से लेकर ससुराल तक गवाह बनाया। वर वधू को सबने खुशी-खुशी आशीर्वाद दिया।

Related Articles

Back to top button