Latest

कोरोना जैसे चुनौती से निपटने के लिए मास्क शोशलदूरी जागरुकता अपनाना होगा- ओंकार केशरी

(अनंत पांडेय) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। भारतीय जनता पार्टी जिला यमुनापार की टीम वैश्विक महामारी कोरोना से स्यमं व परिवार जनो को सुरक्षित रखते हुए आम जनता के लिए कुछ कर गुजरने की चाह के साथ “संगठन ही सेवा है” के उद्देश्यों की पूर्ति हेतू वर्चुअल बैठक का आयोजन जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती की अध्यक्षता मे बुधवार को सायं जिला कार्यालय सिविल लाइन्स से की गई।

वायरस हवा मे है हल्के मे ना लीजिए लोग घरों में सुरक्षित रहे ग्राम ईकाई जागरुक करें। प्रो.रीता बहुगुणा जोशी

जिसमे जिला प्रभारी,सांसद, विधायक, जिला पदाधिकारी,मंडल प्रभारी,मंडल अध्यक्षों ने भाग लेकर कार्यकर्ताओं और आमनागरिको की मदद् हेतू संवाद स्थापित कर योजना बनाई। जिला प्रभारी यमुनापार ओंकार केसरी ने कहा चुनौती पहली वार से बहुत ज्यादा है। स्वयं मास्क और शोशल दूरी के साथ एहतियात बरतने हुए कार्यकर्ताओं के मदद के लिए आगे आना होगा। इलाहाबाद सांसद प्रो.रीता बहुगुणा जोशी ने कहा चुनौती बहुत बड़ी है। विषम परिस्थितियों में कोरोना ने चार गुना शक्ति के साथ प्रहार किया है। वायरस हवा मे है। हल्के मे ना लीजिए लोग घरों में सुरक्षित रहे। ग्राम स्तर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता आम नागरिकों को समझाएं की लोग घबराए नहीं, योगी मोदी सरकार के साथ प्रशासन पूरी मुस्तैदी से कोरोना को मात देने के लिए लगा हुआ है। पदाधिकारी कार्यकर्ता मोबाइल को चालू रखते हुए एक दूसरे की मदद् करे। मै भी कार्यकर्ताओं और आमनागरिको के लिए पूरी मुस्तैदी से लगी हूं। वर्चुअल बैठक को विधायक कोरांव राजमणि कोल, विधायक मेजा नीलम करवरिया ने भी सम्बोधित करते हुए कोविड-19 प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन करने की बात कही। जिलाध्यक्ष यमुनापार विभवनाथ भारती ने कहा मित्रों एक बार फिर बड़ी चुनौती सामने खड़ी है। इस चुनौती को स्यमं व अपने परिवार को सुरक्षित रखते हुए स्वीकार कर कार्यकर्ताओं और नागरिकों के सहयोग के लिए आगे आना होगा। चारो विधानसभा मे जिला पदाधिकारियों की टीम और नम्बरो की घोषणा कर मदद् के लिए सम्पर्क करने को कहा। वही ब्लाक प्रमुख शंकरगढ़ भारत सिंह, क्षेत्रीय मंत्री मोहितोष नारायण, हनुमान प्रसाद आदि के निधन पर सभी ने शोक प्रकट कर दो मिनट मौन रहकर श्रष्दाजलिं अर्पित किया।

Related Articles

Back to top button