Latest

प्रयागराज के निशानेबाजों ने जीते पांच पदक

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। ईगल आई शूटिंग स्पोर्ट्स अकादमी झलवा के प्रशिक्षुओं ने नोएडा में 26 फरवरी से पांच मार्च तक आयोजित हुई 43 वीं उत्तर प्रदेश राज्य निशानेबाजी प्रतियोगिता में तीन स्वर्ण सहित पांच पदक जीतकर प्रयागराज का नाम रोशन किया।
अकादमी के पिस्टल कोच विजय चंदेल और राइफल कोच फरीद सिद्दीकी ने बताया कि प्रतियोगिता में 34 निशानेबाजों ने भाग लिया था। प्रयागराज की प्रियंका सिंह ने दो स्वर्ण और मिहिर श्रीवास्तव ने एक स्वर्ण पदक जीता, जबकि आकाश सिंह और वैभव नामदेव ने एक-एक कांस्य पदक अपने नाम किया। सभी पदक विजेता निशानेबाजों ने 23 मार्च से 5 अप्रैल तक जयपुर (राजस्थान) में आयोजित होने वाली 40वीं उत्तर क्षेत्र निशानेबाजी प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई कर लिया है। प्रतियोगिता में यह सभी उत्तर प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।

Related Articles

Back to top button