Latest

राबिया को इंसाफ दिलाने के लिए भारी तादाद में जुटे सामाजिक कार्यकर्ताओं ने दिया ज्ञापन

राबिया सैफी की बलात्कार के बाद बेरहमी से की गई थी हत्या

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज शाम को अटाला तिराहे पर आयशा, दिशा छात्र संगठन अधिवक्ता संघ व अन्य संगठनों के तत्वधान में राबिया को इंसाफ दिलाने के लिए भारी तादाद में जुटे लोग। इस दौरान नगर मजिस्ट्रेट क्षेत्राधिकारी प्रथम के साथ कई थानों की फोर्स मौके पर मौजूद रही प्रोटेस्ट के दौरान पुलिस के साथ तीखी नोकझोंक भी हुई। हालांकि राबिया सैफी को इंसाफ दिलाने के लिए संगठन द्वारा ज्ञापन भी सौंपा गया नगर मजिस्ट्रेट को। आपको बता दें बिहार के संगम की रहने वाली 21 साल की राबिया सैफी दिल्ली में सिविल डिफेंस में काम करती थी
27 अगस्त को संगम विहार इलाके की रहने वाली राबिया की फरीदाबाद के सूरजकुंड इलाके में ले जाकर बड़ी ही बेरहमी से हत्या कर दी गई थी. राबिया के शरीर पर 50 से भी ज्यादा चाकुओं के घाव मिले थे। हत्यारों ने क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए उसके शरीर को अलग अलग टुकड़ों में काट दिया था। उसके गले और सीने के हिस्से को बड़ी ही बेरहमी से काटा गया था। हत्या के बाद निजामुद्दीन नाम के आरोपी ने कालिंदीकुंज थाने में जाकर सरेंडर कर दिया और पुलिस को पूरी वारदात की जानकारी दी। इस मामले को लेकर पूरे देश में कई जगह लोग अपना आक्रोश व्यक्त कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि जब पुलिस कर्मी सुरक्षित नहीं है तो हम कैसे सुरक्षित रहेंगे।

Related Articles

Back to top button