रानी रेवती देवी सरस्वती विद्या निकेतन के छात्र संसद

कन्या भारती एवं शिशु भारती का शपथ ग्रहण समारोह भक्ति धाम मनगढ़ में संपन्न
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । रानी रेवती देवी सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज के छात्र संसद ,कन्या भारती एवं शिशु भारती के प्रधानमंत्री उप प्रधानमंत्री ,अध्यक्ष तथा मंत्रिमंडल एवं सांसदों का शपथ ग्रहण समारोह अनंत विभूषित 1008 कृपालु जी महाराज के आश्रम मनगढ़ के आध्यात्मिक परिसर भक्ति धाम में संपन्न हुआ l भक्ति धाम मनगढ़ के व्यवस्थापक स्वामी जितेंद्र जी एवं प्रधानाचार्य बांके बिहारी पांडे ने छात्र संसद के पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई । कार्यक्रम का प्रारंभ मां सरस्वती जी की वंदना से प्रारंभ हुआ तत्पश्चात विद्यालय के संगीताचार्य मनोज गुप्ता ने अपने भजनों से पूरे वातावरण को भक्तिमय कर दिया l इसके बाद शपथ ग्रहण का कार्यक्रम प्रारंभ हुआ जिसमें शिशु भारती के अध्यक्ष समर्थ पांडे, मंत्री जयदित्य सिंह, सेनापति वीर सिंह ,कन्या भारती की प्रधानमंत्री आयुषी सिंह, उप प्रधानमंत्री रिया मौर्य, अनुशासन प्रमुख सुजाता, उप अनुशासन प्रमुख नम्रता सिंह तथा छात्र संसद के प्रधान मंत्री पीयूष तिवारी, उप प्रधानमंत्री विवेक पाल, सेनापति सर्वेश मिश्र, अनुशासन मंत्री चंद्र दत्त तिवारी सहित समस्त पदाधिकारियों तथा सांसदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई l




