प्रशासन शौचालय व पेयजल की व्यवस्था करे- स्वामी महेशाश्रम

बाढ़ से जनजीवन अस्त-व्यस्त, संत व आमजन सो सकते हैं गंभीर बीमारियों के शिकार
( अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। अखिल भारतीय दंडी संन्यासी परिषद के संरक्षक शंकराचार्य स्वामी महेश आश्रम ने नैनी के अरैल क्षेत्र में सचल शौचालय और शुद्ध पेयजल की व्यवस्था कराने की मांग की है। शंकराचार्य जी के मुताबिक बाढ़ के चलते अरैल क्षेत्र के सैकड़ों मकानों और उनके दंडी स्वामी आश्रम में पानी भर गया है। इससे पूरा जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। वैसे तो बाढ़ के चलते कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है लेकिन शुद्ध पेयजल और शौच की समस्या सबसे विकराल है। कई फिट तक पानी भरने के कारण नल और शौचालय डूब गए हैं। स्वामी महेशाश्रम ने बताया कि उनके आश्रम में विद्यार्थी रहते हैं। इस वक्त वह खुद चातुर्मास के लिए अरैल आश्रम में ही निवास कर रहे हैं। शंकराचार्य जी के मुताबिक मजबूरी में लो खुले में सोच करने को मजबूर हैं, इससे न सिर्फ स्वच्छ भारत मिशन को नुकसान हो रहा है बल्कि जीवन पर भी खतरा मंडरा रहा है। बाढ़ और गंदगी के चलते लोग गंभीर बीमारियों का शिकार हो सकते हैं। प्रशासन को यथाशीघ्र पेयजल और शौचालयों की व्यवस्था करनी चाहिए।




