Latest

महामहिम राष्ट्रपति व राज्यपाल ने महंत बजरंगमुनि उदासीन के कार्यो की सराहना

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । प्रयागराज में यदि आए तोआप सभी जानते हैं कि परम् बलिदानी चंद्रशेखर आजाद  का स्मारक प्रयागराज आजाद पार्क में है।

गुमनाम स्थान के सौंदर्यीकरण व राष्ट्रीय स्मारक बनाने का दिया आदेश

परन्तु यह जानकर आप आश्चर्य चकित हो जाएंगे कि उनका दाहस्थल भी रसूलाबाद घाट पर स्थिति हैं। जो सदियों से कूड़े के ढेर में दबा रहा । युवा क्रांतिकारी संत महंत बजरंगमुनि उदासीन ने इस पवित्र स्थल की खोज की तथा कई जिम्मेदार अधिकारियों से मुलाकात कि । अधिकारियों मंत्रियों विधायकों से अंत्येष्टि स्थल का सौंदर्यीकरण करवाने के लिए फरियाद लगाई। परन्तु किसी ने नही सुना तो महंत जी ने स्वयं के खर्च से सौंदर्यीकरण करवाया। स्वामी जी ने लगभग 9 हजार पत्र राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल व मुख्यमंत्री को लिखा । जिसमें प्रथम बार महामहिम राष्ट्रपति महोदय प्रणव मुखर्जी ने संज्ञान लेते हुए महंत जी के कार्यों की सराहना की। अब माननीय राज्यपाल जी ने महंत जी के कार्यो की सराहना करते हुए अंत्येष्टि स्थल के सौंदर्यीकरण एवम राष्ट्रीय स्मारक बनाने का आदेश दे दिया हैं। निरंतर स्वामी जी का ध्यान अंत्येष्टि स्थल की सोंधी करण की तरफ और राष्ट्रीय स्मारक बने जिससे लोग हमारे क्रांतिकारियों को भूल ना सके।

Related Articles

Back to top button