पूर्व सांसद डिंपल के जन्म दिन पर युवा नेता ने बांटा जरूरतमंदों को कंबल

मेजा प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय नेता पूर्व सांसद श्रीमती डिम्पल यादव के 42वें जन्मदिन पर सपा के युवा नेता हिमान्शु कुमार सिंह ने अपने साथियों के साथ आज मेजा विधानसभा क्षेत्र के जमुवा-कूँची गाँव की मुसहर बस्ती के लोगों के बीच जाकर जरूरत मंदों को कम्बल और साड़ी देकर अपने नेता श्रीमती डिम्पल यादव के दीर्घायु एवं उच्च राजनैतिक सफलता के लिए आशीर्वाद माँगा। इस अवसर पर हिमान्शु सिंह ने कहा कि समाज के आखिरी छोर पर बसे इन्सान के बगल मे खड़े होकर उनके चेहरे पर मुस्कान लाना ही समाजवाद और अपने आदरणीय नेता के प्रति सही निष्ठा है। अपने आदरणीय नेता श्रीमती डिम्पल यादव जी के जन्मदिन को इन लोगों के साथ मनाना यादगार पल है। कम्बल और साड़ी वितरण कार्यक्रम मे शामिल समाजसेवी शेषमणि शुक्ला एवं जय प्रकाश मिश्रा ने श्रीमती डिम्पल यादव को महिला शक्ति का स्वरूप बताया और उनके राजनैतिक सफलता तथा दीर्घायु के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। साथ मे आशीष यादव, प्रेमचंद यादव, भोला पाल, अरविंद यादव सहित कई सपाई मौजूद रहे।



