Latest

RS Election: निषाद पार्टी ने भाजपा को वोट देने वाले विजय मिश्रा को निकाला

गोरखपुर। यूपी में हुए राज्यसभा चुनावों में भाजपा ने 9 सीटों पर जीत दर्ज कर बसपा का राज्यसभा के लिए रास्ता बंद कर दिया है। भाजपा की इस जीत में क्रॉस वोटिंग महत्वपूर्ण रही और बसपा-सपा के अलावा निषाद पार्टी के एक विधायक के वोट ने भाजपा उम्मीदवार की जीत तय कर दी।

हालांकि, भाजपा की यह जीत निषाद पार्टी को रास नहीं आई और उसने क्रॉस वोटिंग करने वाले अपने विधायक विजय मिश्रा पर कड़ी कार्रवाई की है। पार्टी ने विजय मिश्रा को पार्टी से निकाल दिया गया है। मिश्रा पार्टी के एकलौते विधायक थे। यह जानकारी निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रेस वार्ता में दी है।

बता दें कि इस सीट पर भाजपा और बसपा-सपा गठबंधन के बीच कड़ी टक्कर थी और एक-एक वोट महत्वपूर्ण था। दोनों ही पक्षों ने इस सीट को जीतने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया। दिनभर की उठापटक के बाद इस सीट पर भाजपा ने जीत दर्ज की थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button