प्रशासन द्वारा हुआ निधारित रेट 4000 ( लकडी + जलवाई ) से ज्यादा मांगने पर ठेकेदार के विरुद्ध होगी सख्त कार्यवाही

(अनुराग शुक्ला)प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। फाफामऊ में कोविड संक्रमितों अंतिम संस्कार के के लिए लकड़ी व जलवाने के नाम मनमाने तरीके से 20 से 22 हजार ली जारी मोटी रकम का विडिओ वायरल होने के बाद हरकत में आया जिला प्रशासन ठेकेदार पर लगाम लगाते हुए 4000/- रु० रेट निर्धारित किया गया ।
एसडीएम सोराव और पुलिस के आलाअधिकारियों ने मौके पर की घोषणा । शिकायत मिलने पर होगी दंडात्मक कार्रवाई।
अगर प्रशासन द्वारा निधारित रेट 4000 /- रू० ( लकडी + जलवाई ) से ज्यादा मांगने पर ठेकेदार के विरुद्ध होगी सख्त कार्यवाही की जाएगी। आज प्रयागराज के एसडीएम सोराव और पुलिस के आलाअधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर यह घोषणा किया । अतः आप सभी ध्यान दे अंतिम संस्कार में ( लकड़ी + जलाने ) रेट निर्धारित कर दिया गया है ।अगर ठेकेदार द्वारा मनमानी कर निर्धारित रेट ज्यादा ले। तो तुरंत जिला प्रशासन सूचित करें ।



