Latest

स्वामित्व योजना ग्रामीणों के लिए वरदान- गणेश केसरवानी

(विनय मिश्रा) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। पंचायती राज दिवस के अवसर पर 5 हजार गांव में चार लाख से भी ज्यादा लोगों को स्वामित्व योजना के तहत ई प्रॉपर्टी का हक मिलने पर भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने देश के यशस्वी गौरवशाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के पसराहना व्यक्त की और उन्होंने कहा कि इस योजना के अंतर्गत 1 वर्ष के अंतर 5 हजार गांव में चार लाख से ज्यादा लोगों को उनके संपत्ति का हक मिला और कहा कि इस योजना के अंतर्गत गांव में जमीनों के झगड़े कम हुए दलितों की जमीन सुरक्षित हुई भ्रष्टाचार पर अंकुश लगे और इस योजना के अंतर्गत जिन्होंने अपना मालिकाना हक प्राप्त किया है वो व्यक्ति अपनी संपत्ति का प्रमाण पत्र के जरिए बैंकों से लोन भी प्राप्त कर सकेगा और आगे कहा कि वास्तव में स्वामित्व योजना ग्रामीणों के लिए वरदान है और यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों के विकास में एक नई भूमिका निभाएगी। प्रधानमंत्री के प्रति सराहना व्यक्त करने वालों में वालों में मुख्य रूप से कुंज बिहारी मिश्रा देवेश सिंह पवन केसरवानी राजेश केसरवानी रमेश भासी विवेक अग्रवाल राजू पाठक बृजेश मिश्रा गिरिजेश मिश्रा सचिन जायसवाल राघवेंद्र कुशवाहा अनुपम मालवीय सुभाष वैश्य आलोक वैश्य शिव मोहन गुप्ता बृजेश श्रीवास्तव मयंक यादव बबलू विधायक आदि रहे।

Related Articles

Back to top button