Latest

प्रज्वलित स्वर्णिम विजय मशाल पहुंची पुलिस लाइन

पुलिस बैंड और देशभक्ति गीत के साथ भव्य स्वागत

( अनुराग शुक्ला )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) । प्रधानमंत्री द्वारा प्रज्वलित स्वर्णिम विजय मशाल मंगलवार दोपहर पुलिस लाइन पहुंची। वहां पर पुलिस बैंड और देशभक्ति गीत के साथ भव्य स्वागत किया गया। एएसपी अभिषेक भारती मशाल को पुलिस लाइन में ले गए। इस दौरान पुलिस ने सलामी दी। मौके पर मेजर जनरल जयसिंह बैंसला, एडीजी प्रेम प्रकाश, आईजी राकेश सिंह, डीआईजी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी, एसपी सिटी दिनेश सिंह, एसपी ट्रैफिक अरुण दीक्षित समेत अन्य पुलिस अफसर मौजूद थे। इस दौरान देश भक्ति गीत ने वहां मौजूद लोगों में देशभक्ति की भावना जगाई। व्यापारी संगठन समेत अन्य संभ्रांत लोग भी वहां मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button