मां विंध्यवासिनी की जन्मोत्सव के अवसर पर किया गया पूजन अर्चन

(अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। मां विंध्यवासिनी के जन्मोत्सव के अवसर पर ओम जय मां विंध्यवासिनी पदयात्रा समिति प्रयागराज के द्वारा मां विंध्यवासिनी के धाम के लिए निकाले जाने वाली परंपरागत पदयात्रा कोरोना संक्रमण के कारण नहीं निकाली गई लेकिन परंपरा का निर्वहन करते हुए समिति के संरक्षक राजेश केसरवानी एवं अध्यक्ष नीरज केसरवानी ने समिति के प्रधान कार्यालय मुट्ठीगंज में परंपरागत तरीके से मां विंध्यवासिनी की पूजन अर्चन कर एवं पद यात्रा का शुभारंभ स्थल मां आनंदी माता के मंदिर में मत्था टेक कर परंपरा का निर्वहन करते हुए माता रानी से प्रार्थना वैश्विक महामारी कोरोना का नाश और सबका कल्याण करने की मंगल कामना की गई। इस अवसर पर नीरज केसरवानी किशन चंद्र जायसवाल अजय अग्रहरि घनश्याम गुप्ता जगदीश केसरवानी गोपाल केसरवानी रामजी ज्ञान केसरवानी संजय जायसवाल मनजीत गुप्ता अभिलाष केसरवानी एवं समिति के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।




