Latest

इस संकट की घड़ी में भाजपा जनता के साथ खड़ी है – गणेश केसरवानी

( अनंत पांडेय )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। भाजपा हेल्पडेस्क के माध्यम से भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी और हेल्पडेस्क की पूरी टीम लगातार आम जनता की आई हुई समस्याओं को पूरी तरीके से प्रयास करते हुए समस्याओं को निवारण कर रहे हैं ।

कोविड- वैक्सीन लगवाने के लिए लोगों को प्रेरित किया।

जिसमें मुख्य रूप से कोरोना से संक्रमित मरीजों को ऑक्सीजन की उपलब्धता कोरोना की जांच और अस्पतालों में भर्ती कराने को एवं महानगर के सभी वार्डों में सैनिटाइजेशन को लेकर लगातार कार्य किए जा रहे है । जनता की सेवा करते हुए भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने अपील की है कि भारतीय जनता पार्टी इस संकट की घड़ी में आम जनता के साथ खड़ी हुई है । उनके द्वारा भाजपा महानगर कार्यालय कीडगंज से फोन के माध्यम से लगातार सैकड़ों लोगों को कोविड-19 वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है कोविड-19 वैक्सीन लगवाने को लेकर के उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार के भ्रम में ना पड़कर और किसी के बहकावे में ना आकर के कोविड- वैक्सीन लगाएं और अपने परिवार के सभी सदस्यों को सरकारी अस्पतालों में ले जाकर के वैक्सीन को लगवाए जो प्रदेश सरकार के द्वारा सभी सरकारी अस्पतालों में फ्री में लगाया जा रहा है क्योंकि वर्तमान समय में कॉविड वैक्सीन एकमात्र विकल्प है कोरोना संक्रमण को रोकने एवं हराने के लिए और इस संक्रमण से अपनी और अपनों की जान बचाने के लिए। भाजपा मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा हेल्पडेस्क टीम के सदस्य कुंज बिहारी मिश्रा वरुण केसरवानी रमेश पासी राजू पाठक विवेक अग्रवाल पार्षद किरन जायसवाल रामलोचन साहू राजन शुक्ला पार्षद ओपी द्विवेदी राजू राय किशोरी लाल जायसवाल विजय श्रीवास्तव भरत निषाद दीनानाथ कुशवाहा कौशिकी सिंह गौरव गुप्ता संजय कुशवाहा आदि सदस्यों के द्वारा आई हुई सभी समस्याओं का निवारण करने का कार्य एवं वैक्सीन लगवाने की अपील की जा रही है।

Related Articles

Back to top button