Latest
मंगलवार को 18 की मौत 1598 संक्रमित मिले

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। मंगलवार को जिले में कोरोना के 1598 संक्रमित मरीज आये। 24 घंटे में 18 लोगों को इस वैश्विक महामारी के कारण जान गवानी पड़ी। जिले में अलग अलग स्थानों पर मंगलवार को 13686 लोगों की कोरोना जाँच की गई।
कोरोना से स्वस्थ हुए 1626 लोगों को डिस्चार्ज किया गया। 61 लोगों को अस्पतालों से डिस्चार्ज किया गया तो 1565 लोगों का होम आइसोलेशन पूरा हुआ। जिले में अब तक कुल 41766 कोरोना मरीजों का होम आइसोलेशन पूरा हो चुका है।
उल्लेखनीय है कि मंगलवार को भी इस महामारी के चलते 18 लोगों को जान गंवानी पड़ी थी । आज 1598 लोग संक्रमित पाए गए थे। जिले में कोरोना का कहर लगातार जारी है।




