जिला शतरंज संघ प्रयागराज के तत्वावधान में जिला स्तरीय ऑनलाइन शतरंज टूर्नामेंट का आयोजन

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। जिला शतरंज संघ प्रयागराज के तत्वावधान में जिला स्तरीय ऑनलाइन शतरंज टूर्नामेंट का आयोजन दिनांक 11 जुलाई (रविवार) 2021 को आयोजित की जायेगी । जिसमें जिले का कोई भी इच्छुक शतरंज खिलाड़ी भाग ले सकता है । इस ऑनलाइन शतरंज टूर्नामेंट की इन्ट्री फीस रुपये 50/= रखी गई है जिसमें विजेताओं को उनके सम्मान स्वरूप पुरस्कार राशि और डिजिटल सार्टिफिकेट दिया जायेगा ।जिला शतरंज संघ प्रयागराज के सचिव एन डी सिंह ने कहा कि हम सभी प्रयागराज के सीनियर खिलाड़ियों की जिम्मेदारी बनती है कि जिले के छोटे छोटे बच्चों को कुछ नया सीखने का मौका देने के लिए अपनी उपस्थिति दर्ज कराने हेतु शतरंज टूर्नामेंट में भाग लेकर अपने शतरंज प्रेमी होने का परिचय देना चाहिए । ऑनलाइन शतरंज टूर्नामेंट में बच्चों की संख्या जिसमें बालक और बालिका हैं निरन्तर बढती जा रही है उनसे प्रेरित हो कुछ नया करने का प्रयास जिला शतरंज संघ प्रयागराज की तरफ़ से किया जा रहा है जो भविष्य के आने वाले दिनों में शतरंज खिलाड़ियों के लिए एक वरदान साबित होगा ।
सभी सीनियर खिलाड़ियों को बच्चों के शतरंज विकास को देखते हुए अवश्य ही शामिल होकर अपने शतरंज प्रेमी होने का परिचय अवश्य देना चाहिए ।


