Latest

भाजपाई बेलगाम, जनता सबक सिखाएगी – बासुदेव यादव

प्रयागराज, ( अनुराग दर्शन समाचार ) । शहर के बहादुर गंज मुहल्ले में प्रदेश के काबिना मंत्री द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उनके निवास स्थान के आसपास के घरों को भगवा रंग में रंग देने और पड़ोसियों के एतराज करने पर मंत्री के रिश्तेदारों, चहेतों द्वारा धमकी देने के मामले को विधान परिषद् में उठाया जाएगा l सपा के वरिष्ठ नेता और विधानपरिषद सदस्य मा बासुदेव यादव ने अपर पुलिस महानिदेशक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रयागराज को पत्र लिखकर मामले को गंभीरता से लेने को कहा है l उन्होने कहा है कि आगामी दिनों में शुरू होने वाले विधानसभा सत्र में भी यह मामला उठाया जाएगा l आरोप लगाया कि भाजपाई बेलगाम हो गए हैं l
सपा के जिला प्रवक्ता दान बहादुर मधुर ने अपने बयान में कहा है कि लाकडाउन के दौरान एक जिम्मेदार कैबिनेट मंत्री द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कानून की धज्जियां उड़ाई गई l ऊपर से पड़ोसियों, मुहल्ले वालों के मना करने के बाद भी इनके रिश्तेदारों और चहेतों द्वारा पूरी गली को रंग रोगन कर दहशत का माहौल पैदा किया गया है l थाने में अपनी पीड़ा लेकर पहुंचे भुक्तभोगियों की तहरीर बदल कर मंत्री को बचाने का काम किया गया है, जिससे प्रशासन की मंशा पर सवाल खड़ा होता है l

Related Articles

Back to top button