Latest

किसानों ने सड़क पर सब्जी फेंक किया प्रदर्शन

( अनुराग शुक्ला )फिरोजाबाद (अनुराग दर्शन समाचार)। टूण्डला मंडी के बाहर सड़क पर शनिवार को किसानों ने सब्जी फेंककर प्रदर्शन किया। किसानों ने आढ़तियों पर कम रेट में सब्जी खरीदकर ऊंचे दामों में बेचने का आरोप लगाया है। टूण्डला क्षेत्र के एटा रोड़ स्थित मंडी समिति में रोजाना की तरह शनिवार को सब्जी सब्जी लेकर उन्हें बेचने आये किसानों ने आढ़तियों पर सब्जियों को काफी कम कीमत पर खरीदे जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। उन्होंने अपनी सब्जियों को सड़क पर फेंक दिया और विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। किसान श्यामवीर सिंह, दलेल सिंह, राजकुमार आदि ने बताया कि आढ़तियों द्वारा उनसे भिंडी, बैंगन, लौकी, तोरई आदि सब्जियां 2 से 5 रुपए प्रति किलो खरीदी जा रही हैं। जबकि बाजार में इन सब्जियों को उनके द्वारा 30 से 50 रुपए किलो तक में बेचा जा रहा है। जिससे गांव से मंडी तक सब्जी लाने का भाड़ा तक नहीं निकल पा रहा है। किसानों ने उच्चाधिकारियों से हस्तक्षेप कर सब्जी के सही दाम दिलवाए जाने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button