प्रदेश

तीन दिन में दूसरी मासूम की रेप के बाद हत्या, इलाके में तनाव

एटा। उत्तर प्रदेश के एटा जिले में एक बार फिर मासूम के साथ दरिंदगी की घटना सामने आई है. लग्न समारोह में गई 9 साल की मासूम के साथ एक युवक ने दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी. आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. मासूम की हत्या के बाद से गांव में तनाव का माहौल है. एहतियातन पुलिस ने मौके पर भारी संख्या में फोर्स तैनात कर दी है.

मामला अलीगंज थाना क्षेत्र के कैल्ठा गांव का है. पीड़िता अपने चाचा के तिलक समारोह में शामिल होने के लिए आई थी. गुरुवार रात नौ बजे के करीब पीड़िता गायब हो गई. जिसके बाद परिजनों ने काफी खोजबीन की. सुबह 3 बजे मासूम का शव गांव के बाहर जंगल में मिला. आनन-फानन में परिजन उसे हॉस्पिटल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मामले में पुलिस ने एक आरोपी पिंटू को गिरफ्तार किया है. आरोपी तिलक समारोह में हलवाई का कम करने आया था.

इससे पहले 17 अप्रैल को जिले में 8 साल की मासूम बच्ची की रेप के बाद हत्या कर दी गई थी. मासूम अपने परिवार के साथ शादी समारोह में गई थी. शादी में टेंट लगाने का काम करने वाले युवक सोनू जाटव ने शराब के नशे में धुत्त हो कर पहले तो मासूम का अपहरण किया. उसके बाद उसके साथ रेप कर गला दबाकर हत्या कर दी. परिजनों ने बच्ची की तलाश की. तो थोड़ी दूर पर नवनिर्मित मकान में मासूम बच्ची का शव मिला. इसके गले में रस्सी बंधी हुई थी. परिजनों ने बच्ची को जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मामले में पुलिस ने आरोपी सोनू जाटव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button