Latest

सतर्कता ही सबसे बड़ा मूल मंत्र है-प्रो. रीता बहुगुणा जोशी

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार) । भारतीय जनता पार्टी जिला यमुनापार की कोविड-19 सुरक्षा बचाव एवं राहत को लेकर करछना विधानसभा की बैठक का आयोजन जिलाध्यक्ष विभव नाथ भारती की अध्यक्षता मे वर्चुअल माध्यम से गुरूवार को आयोजित की गई।

करछना विधानसभा की वर्चुअल बैठक को सासंद,जिलाध्यक्ष ने सम्बोधित कर जिलामहामंत्री के निधन पर शोक व्यक्त कर पूरे कार्यक्रम निरस्त किए

 

जिसके मुख्य अतिथि प्रयागराज सांसद प्रोफेसर रीता बहुगुणा जोशी रही। उन्होंने कहा सतर्कता ही सबसे बड़ा मूल मंत्र है। 20 दिनो तक विशेष सतर्कता के साथ घरो मे रहते हुए लोगों के मददगार बने। ज्यादा से ज्यादा फोन का उपयोग करके मदद पहुचाते रहे। पूर्व विधायक दीपक पटेल ने भी कोरोना से बचाव हेतू सभी से सजग रहने की अपील करते हुए कई सुझाव दिए। जिलाध्यक्ष ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए प्रयागराज हास्पिटल मे इलाज के दौरान दिवंगत हुए जिला महामंत्री रामेश्वर पटेल के निधन पर सभी ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए 2 मिनट मौन रहकर अश्रूपूरित भावभीनि श्रद्धांजलि देते हुए वर्चुअल सभा को बीच मे ही रोककर आगे के समस्त कार्यक्रमों को निरस्त कर दिया। कार्यक्रम का संचालन आई सेल जिला संयोजक विशाल मोहन ने किया। वर्चुअल बैठक मे जिला उपाध्यक्ष त्रिवेणी प्रसाद पान्डेय,राजेश शुक्ला,दिलीप कुमार चतुर्वेदी मनोज गुप्ता,सुरेश शुक्ला,अजय सिंह,प्रदीप पान्डेय,पृथ्वीपाल सिंह,सतीश विश्वकर्मा आदि मौजूद रहते हुए सभी ने शोक व्यक्त कर श्रष्दाजंलि दी। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने दी।

Related Articles

Back to top button