अतीत

चार महीने की मासूम का रेप के बाद मर्डर, रिश्तेदार गिरफ्तार

भोपाल। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में चार माह की मासूम के साथ दुष्कर्म के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी मासूम बच्ची के पिता का दोस्त निकला. बताया जा रहा है कि वह बच्ची के मां का मौसा है.

मामला एमजी रोड थाना के शिव विलास पैलेस का है. शुक्रवार सुबह एक आठ महीने की बच्ची का शव मिलने से हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस के अनुसार बच्ची के प्राइवेट पार्ट से खून भी निकल रहा था. इसके बाद पुलिस ने शनिवार सुबह आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

इस घटना के बाद इंदौर सहित पूरे प्रदेश में लोग प्रदर्शन कर रहे हैं. पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने घटना पर ट्वीट किया है. उन्होंने लिखा कि इंदौर में आठ महीने की बच्ची के साथ बलात्कार और हत्या. हैवानियत की भी हद है. समाज और देश कहॉं जा रहा है ? अपराधी को कड़ी से कड़ी सज़ा मिलनी चाहिए.
मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने घटना को लेकर शिवराज सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने ट्विटर पर लिखा शिवराज जी,अब तो स्वीकार कर लीजिए कि मप्र रेप स्टेट बन गया है, आपके पसंद के शहर इंदौर में 4 माह की बच्ची भी सुरक्षित नही है!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button