आशा और सभी संविदा स्वास्थ्यकर्मी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत नियमित किये जायें-रेवती रमण सिंह

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)।राज्यसभा सांसद कुंवर रेवती रमण सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर मांग किया है कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत सभी संविदा स्वास्थ्यकर्मी व आशा कार्यकर्ती को नियमित किया जाय क्योंकि कोविड-19 के प्रथम दौर और दूसरे दौर में जिस ईमानदारी,लगन,कर्तव्य निष्ठा से जान जोखिम में डाल कर संक्रमित व्यक्तिओं की सेवा किया वो सराहनीय कार्य हैं उसके पारितोष में उन सभी को नियमित कर सरकार उनके कार्य के प्रति प्रोत्साहित करें जिससे आर्थिक रूप से मजबूत हो।
डॉ.रामनरेश त्रिपाठी संवेदनशील पत्रकार के साथ सटीक भविष्यवक्ता थे मेरा -रेवती
उन्होंने कहा कि आज कोरोना हैं कल ऐसी और कोई महामारी आयेगी। कोविड-19 से सबक लेते हुए भारत मे स्वास्थ्य कर्मी फोर्स, अस्पताल और मेडिकल सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि भारत की 70% आबादी ग्रामीण क्षेत्र में निवास करती हैं और आज ग्रामीण क्षेत्र में आशा कार्यकर्ती जीवन रेखा की तरह से हैं जो दूरदराज के क्षेत्रों में गरीब दुखी परिवारों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराती हैं। इस लिए सरकार की जिम्मेदारी है कि इनको आर्थिक मजबूती प्रदान किया जाय।
सांसद ने डॉक्टर राम नरेश त्रिपाठी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वे बहुत ही संवेदनशील पत्रकार के साथ सटीक भविष्यवक्ता थे उनके निधन से अपूरणीय क्षति हुई हैं संक्रमण से पहले टेलिफोनिक वार्ता पर मिलने आने का वादा किया था जो अधूरा रह गया।सपा उपाध्यक्ष विनय कुशवाहा ने बताया कि 2004 के लोकसभा चुनाव में डाक्टर रामनरेश त्रिपाठी ने मुरली मनोहर जोशी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे कुंवर रेवती रमण सिंह के जीत की पहले ही भविष्यवाणी की थी तब से कुंवर साहब और उनके बीच अंतरग सम्बंध थे।




