बालसन चौराहे पर कांग्रेस का धरना

पृयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज युवा कॉंग्रेस प्रयाग राज ने विधायक प. नृपेंद्र मिश्रा जी के मौत के विरोध में व दोषी CO पर मुक़दमा दर्ज़ कराने हेतु आप सभी गांधी जी की मूर्ति के नीचे, बालसन चौराहा पहुचे. और धरना दिया। श्रध्दांजलि भी दिया ।
जिलाध्यक्ष जितेन्द्र तिवारी ने सीबीआई जांच की मांग की, कहा कि कुछ भी हो हत्या की वज़ह मारपीट ही है, बेटे को भी चोट आयी है, पुलिस की भूमिका संदिग्ध है.
जितेन्द्र ने कहा कि पूरे प्रदेश में जंगलराज है, ब्राह्मण हो तो आपको बिना सोचे बिना डर के मारा जा रहा है यह बहुत ही शर्मनाक है इस भाजपा सरकार के लिए। धरने मे गंगा पार अध्यक्ष जीशान अहमद, जिला उपाध्यक्ष प्रांजल केसरवानी, वरुण मिश्रा, विकास सिंह, शहर उत्तरी अध्यक्ष प्रशांत शुक्ला, पिन्टू पटेल, महासचिव मोनू यादव, ऋषभ शुक्ला, अजित , ध्रुव तिवारी, सुनील यादव, मुलायम वर्मा, महेश यादव, आदि रहे




