Latest

नहीं पहनेंगे नए कपड़े सादगी से मनाएँगे ईद सरकारी गाईड लाईन पर घरों मे पढ़ेंगे ईद उल फित्र की नमाज़

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। अन्जुमन नक़विया रजिस्टर्ड की दरियाबाद मे रौनक़ सफीपुरी के आवास पर वर्चुअली मीटिंग मे अन्जुमन के सदस्यों व पदाधिकारीयों ने निर्णय लिया की इस वर्ष भी कोरोना महामारी के दृष्टिगत घरों मे रहकर मात्र पाँच लोगों को उपस्थिती मे ईद की नमाज़ अदा होगी।रौनक़ सफीपुरी ने कहा हर घर मे लोग बिमार हैं वही देश भर मे कोरोना ने लाखों को लोगों को हमसे छीन लिया।मौत दर मौत का आँकड़ा लगातार देखने को मिल रहा है हमारे अपने अज़ीज़ दोस्त व अहबाब अपनो के बिछड़ने से ग़मज़दा हैं ऐसे हालात मे नए कपड़े बनाना कफन मे लपेटे हमारे अपनो के ज़ख्मों पर नमक छिड़कने से कम नहीं।अन्जुमन नक़विया के क़िबला नक़वी व शबी हसन ने भी ईद को सादगी से मनाने की अपील की।कहा घरों मे रहें सुरक्षित रहें।हम आईन्दा साल ज़िन्दा रहे तो फिर से खुशियों भरी ईद मनाएँगे।अन्जुमन के प्रवक्ता सै०मो०अस्करी ने बताया की ऑनलाईन मीटिंग मे सभी सदस्यों ने निर्णय लिया की ईद पर खरीदारी नहीं करेंगे बल्कि उन पैसों से ग़रीबों असहायों व ज़रुरतमन्दो की मदद की जायगी।इस वक़्त के हालात बहोत भयावह हैं ऐसे मे हमारा फरीज़ा है की हम सब लोगों की हर सम्भव मदद करें।

Related Articles

Back to top button