Latest

लखनऊ के हज हाउस में शुरू हुआ एचएएल कोविड हॉस्पिटल

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन और शुभारंभ

मंत्री नन्दी ने आगवानी करते हुए रक्षा मंत्री व मुख्यमंत्री का किया स्वागत

( अनुराग शुक्ला )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह जी ने आज लखनऊ के सरोजनीनगर में स्थित हज हाउस में एचएएल द्वारा तैयार किए 255 बेड के कोविड हॉस्पिटल का उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद उन्होंने अस्पताल का निरीक्षण किया।
इस दौरान उनके साथ उत्तर प्रदेश के नागरिक उड्डयन, अल्पसंख्यक कल्याण, राजनीतिक पेंशन, मुस्लिम वक्फ एवं हज मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी भी मौजूद रहे। मंत्री नन्दी ने हज हाउस हाउस में रक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस अवसर पर रक्षा मंत्री ने कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य सरकार के प्रयासों की सराहना की। राजनाथ सिंह ने कहा कि एचएएल और राज्य सरकार के स्थानीय अधिकारियों के बीच घनिष्ठ सहयोग ने अस्पताल के निर्माण को संभव बनाया।
अस्पताल में हैं खास इंतजाम
मंत्री नन्दी ने बताया कि हज हाउस में बने एचएएल-यूपी कोविड अस्पताल के सभी 255 बेड ऑक्सीजन सुविधाओं से सुसज्जित हैं। 130 बेड ऑक्सीजन से लैस हैं वहीं 100 बेड एचएफएनसी सुविधा से जुड़े हैं जबकि 25 बेड में वेंटिलेटर सपोर्ट है। अस्पताल में प्रारंभिक ऑपरेशन के लिए राज्य सरकार और एचएएल के बीच घनिष्ठ सहयोग के माध्यम से 150 ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था की गई है। राज्य सरकार ने आश्वासन दिया है कि अस्पताल चलाने के लिए सभी आवश्यक आपूर्ति उपलब्ध कराई जाएगी। अस्पताल में सबसे अच्छी आधुनिक चिकित्सा सुविधा है।

Related Articles

Back to top button