Latest

लोगो की मदद के लिये कांग्रेस ने शुरू किया हेल्प डेस्क

(विनय मिश्रा) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। कोरोना काल में कांग्रेस लोगों की मदद के लिए हेल्प डेस्क केंद्र की शुरुवात की है।

जिला और शहर कांग्रेस की ओर से सोमवार को जीरो रोड स्थित पार्टी कार्यालय में इसे शुरू किया जाएगा।

इसके तहत किसी भी व्यक्ति या परिवार को जो कोरोना संक्रमण से जूझ रहें हैं, उसकी मदद की जाएगी। यूपी कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी ने प्रदेश के सभी जिला अध्यक्षों के साथ वर्चुअल बैठक में उनसे बात करते हुए जल्द हेल्प डेस्क बनाये जाने को कहा।

शहर में स्थापित किए जा रहे हेल्प डेस्क के तहत दोनों संसदीय क्षेत्र फूलपुर व इलाहाबाद लिए गए हैं। हेल्प डेस्क में पार्टी के 25 नेताओं के नाम और उनका मोबाइल नंबर भी लोगो की सहायता के लिए जारी किये गये हैं।

जिनमें अरुण तिवारी, सुरेश यादव, नफीस अनवर, मुकुन्द तिवारी, संजय तिवारी, रामकिशुन पटेल, तस्लीम उद्दीन,हसीब अहमद सहित अन्य 17 नेताओं को शामिल किया गया है। कांग्रेस हेल्प डेस्क के सदस्यों को सीधे फोन कर के उनकी मदद ले सकते हैं। हेल्प डेस्क के सदस्यों से प्रियंका गांधी ने पूर्व की भांति कोरोना की इस दूसरी लहर में लोगों की सेवा व सहायता करने को कहा है। वहीं अखिल भारतीय कांग्रेस कार्य समिति सदस्य प्रमोद तिवारी ने बताया कि यह एक मानवीय पहल है। कांग्रेस हेल्प डेस्क से कोविड पीड़ित व्येक्तियों को सहायता मिलेगी। प्रमोद तिवारी का कहना था कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की घोर लापरवाही के कारण कोरोना से पीड़ित मरीजों को हॉस्पिटल में बेड ,ऑक्सीजन सिलेंडर और दवा के लिए दरदर भटकना पड़ रहा है।

जिससे कोविड पॉजिटिव मरीजों को अपनी जान गंवानी पड़ी रही है, जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है। जिलाध्यक्ष अरुण तिवारी और सुरेश यादव ने बताया कि हेल्प डेस्क के जरिये कोविड मरीजों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी हर संभव मदद की जायेगी।

Related Articles

Back to top button