Latest
बड़े हनुमान मंदिर स्थित पार्क पर पहुंची गंगा जी

(अनंत पांडेय)। प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। संगम नगरी में गंगा और यमुना का स्तर तेजी से बढ़ रहा है। जलस्तर बढ़ने से दोनों नदियों के किनारे की बस्तियों में खलबली मच गई है। बुधवार को गंगा यमुना के जलस्तर में 2 से 2.30 सेंटीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से जलस्तर वृद्धि हो रही है।
बड़े हनुमान मंदिर को जल्द स्नान करायेगी गंगा जी
नैनी के अरैल इलाके में गंगा- यमुना पर बने दो पक्के घाटों की सीढ़ियां डूबने लगी हैं। फाफामऊ में गंगा का जलस्तर बढ़ने से घाटों पर कटान शुरू हो गई है। यही हाल झूंसी के छतनाग और दारागंज इलाकों का भी है। इस बीच संगम क्षेत्र को तीर्थ-पुरोहितों ने छोड़ दिया है। गंगा-यमुना के जलस्तर बढ़ने से सुबह से ही संगम क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोग अपनी दुकानें और चौकियां सुरक्षित स्थानों की ओर ले जाने में जुट गए।



