Latest

पीआरएसयू: परीक्षा में पकड़े 20 नकलची

( अनंत पांडेय )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भय्या) विश्वविद्यालय की वार्षिक एवं सम सेमेस्टर की परीक्षाएं ऑफलाइन मोड में 15 जुलाई से शुरू हैं। सोमवार को उड़ाका दल ने 20 परीक्षार्थियों को नकल सामग्री के साथ पकड़ा। पीआरओ डॉ. अविनाश श्रीवास्तव ने बताया कि प्रयागराज, प्रतापगढ़, कौशाम्बी, फतेहपुर जनपद के 336 केंद्रों पर बीए की परीक्षा कराई गई। इसमें 61552 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। जबकि, 2102 ने परीक्षा छोड़ दी।

Related Articles

Back to top button