Latest

हर घर मे मरीज़ हर दूसरे घर में मौत ना पहनेंगे नया कपड़ा न होगी खुशीयों भरी ईद

(अनुराग शुक्ला) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। ईद पर नया कपड़ा और खुशीयाँ जिस प्रकार मनाई जातीं थी इस वर्ष किसी प्रकार की न तो ईद की खरीदारी होगी और न ही नए कपड़े बनेंगे।अन्जुमन नक़विया रजिस्टर्ड की एक ऑनलाइन बैठक मे अन्जुमन से जुड़े सदस्यों ने वर्चुअली बैठक मे निर्णय लिया की इस महामारी मे हमारे अपने मौत की आग़ोश मे सो गए।हर घर मे कोई न कोई कोरोना संक्रमण से ग्रसित है।देश भर के हर दूसरे घर मे कोरोना के कारण किसी न किसी की मौत भी हुई है।हमारे अपने कफन ओढ़ कर क़ब्रों मे सो रहे हैं।हमारे हिन्दू भाईयों के यहाँ भी अन्गिनत मौते हो चूकी हैं हमारा दिल ग़मज़दा है कैसे हम नए लिबास पहने जब्कि हमारे अज़ीज़ अक़रोबा दोस्त अहबाब इस मूज़ी वबा से संक्रमित हो कर इस दूनिया को अलवेदा कर चुके है।अन्जुमन नक़विया रजिस्टर्ड के मुख्य संरक्षक हसन नक़वी,प्रवक्ता रौनक़ सफीपुरी,महासचिव शहान ज़ैदी व शानू नक़वी,सचिव मंज़र नक़वी,क़िबला नक़वी,नौहाख्वान शबी हसन आदि द्वारा ऑनलाईन बैठक मे तक़रीबन 450 सदस्यों ने ईद को सादगी से मनाने के साथ नए कपड़े न पहन कर उन पैसों से ज़रुरतमन्दों की इमदाद करने का फैसला लिया।वहीं उम्मुल बनीन सोसाईटी के महासचिव सै०मो०अस्करी ने सभी अन्जुमनो,तन्ज़ीमों, धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं से यह अपील की के वह अपने अपने इलाक़ो मे लोगों को ईद की खरीदारी से रोकें और उनहे बताएँ की इस वक़्त देश के हालात बहोत बुरे हैं ग़रीब तो ग़रीब अच्छे आमदनी वाले भी कोरोना महामारी से टूट चूके हैं कोई भी ग़रीबों और असहायों की मदद नहीं कर रहा है ऐसे मे हमारा ऐखलाक़ी फरीज़ा है की हम उनका साथ दें।ईद की खुशियाँ आईन्दा साल भी मना ली जाएँगी जब हमारे अज़ीज़ व हमारे अपने ही न रहेंगे तो कैसी खुशी मनाना।घरों मे रहें सुरक्षित रहें अल्लाह ने चाहा तो इस वबा का जल्द खात्मा होगा और हम सब मिल कर हर त्योहार को अपनी पुरी परम्परा के साथ मनाएँगे इन्शाअल्लाह ।

*ईद के क़रीब आते ही बच्चों मे भी बढ़ा रोज़ा रखने का शौक़*

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। स्कूल बन्द है और पढ़ाई भी ऑनलाईन नही हो रही है तो कम उम्र के बच्चों मे भी बड़ो के देखा देखी रोज़ा रखने की ललक पैदा हो गई है रानी मण्डी चकय्या नीम के पास रहने वाले जान्सटैनगंज के घड़ी व्यापारी ज़ैग़म अब्बास की पुत्री ११ वर्षीय ज़रनाब ज़हरा और ८ वर्षीय ज़ुनूर ज़हरा जहाँ बड़ो के साथ पूरा रोज़ा रख रही हैं वहीं पाँच वक़्त की नमाज़ के साथ क़ुरआन पाक की तिलावत भी बराबर से कर रही हैं।इसी तरहा करैली के लेबर चौराहा के पास रहने वाले केन्द्रिय मंत्री मुख्तार अब्बास नक़वी चचा इतरत नक़वी के पोते और नाती ने भी रोज़ा रखा और नन्हे नन्हे हाँथों को फहला कर जहाँ कोरोना महामारी के खात्मे की दुआ की ९ वर्षीय हसन ज़हीर१० वर्षीय मोहम्मद अब्बास नक़वी और ११ वर्षीय क़ायम हसन ने इस वर्ष घर मे रहने और पढ़ाई बन्द रहने का हवाला देते हुए अपने वालिदैन से ज़िद कर रोज़ा रखा बच्चों का कहना है की स्कूल नहीं जा पा रहा हूँ अगर रोज़ा अभीक्षनहीं रखुँगा तो स्कूल खुलने पर कहाँ रख पाउँगा।कहते हैं बच्चों की दूआ रब्बे करीम रद नहीं करता।बस यही है परवरदीगार बड़ों की न सही इन बच्चों की दुआ क़ुबूल करे और इस वैश्विक महामारी का खात्मा हो।

Related Articles

Back to top button