Latest

प्रियंका गांधी के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष के आवाहन पर सांझी रसोई का शुभारंभ

( विनय मिश्रा ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। प्रियंका गांधी के निर्देश पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू के आवाहन पर सांझी रसोई का शुभारंभ किया।

 

कोरोना मरीजों के तीमारदारों को अस्पताल एवं श्मशान घाटों पर जाकर के लोगों को भोजन वितरण किया

 

 

कोरोना मरीजों के तीमारदारों को अस्पताल एवं श्मशान घाटों पर जाकर के लोगों को भोजन वितरण व मासिक वितरण किया गया इस कार्यक्रम का नेतृत्व पीसीसी सदस्य जिला उपाध्यक्ष श्री आशीष पांडे ने किया श्री आशीष पांडे ने कहा कि प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष अजय लल्लू व युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष माननीय कनिष्क पांडे के आवाहन पर चलाया जा रहा है पूरी तरीके से जो कोरोना मरीजों का इलाज करा रहे हैं जो शमशान घाटों पर आ रहे हैं दाह संस्कार के लिए पूरी होटल पूरी दुकानें जो बंद हैं उनको भोजन बांटा जा रहा है मास्क बांटा जा रहा है और आशीष पांडे ने कहा कि जितनी हमारी हैसियत है उतना इन लोगों के लिए इस महामारी में लगातार खड़ा रहूंगा इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष जै़गम फारूकी जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव विनय शुक्ला विमल मिश्रा मो जीशान आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button