दारागंज स्थित कांचीपुरम मंदिर में धूमधाम से मनाया गया

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा – प्रयागराज के राष्ट्रीय महासचिव श्री चन्द्रनाथ चकहा मधु . एवं श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर शाखा कांचीपुरम मंदिर के व्यवस्थापक श्री रमणी शास्त्री जी के देखरेख में प्रयाग के जनमानस ने पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया भगवान आदि शंकराचार्य जी की जयन्ती मनाई गई. कार्यक्रम के प्रथम चरण में मंदिर में स्थापित श्री आदि शंकराचार्य जी की मूर्ति पर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ अभिषेक पूजन किया गया।
भगवान आदि जगदगुरु शंकराचार्य जी की जन्मजयंती
तत्पश्चात उपस्थित लोगों ने पूज्य शंकराचार्य जी के पदचिन्हों को आत्मसात कर उनके याद में अपने विचारों को रखते हुए. अद्वैत वेदान्त के प्रणेता, उपनिषद व्याख्याता महान गुरु व दार्शनिक आदि शंकराचार्य के पुण्य चरणों में नमन में किया. और देश में व्याप्त कोरोना महामारी से निजात पाने के लिये पूज्य शंकराचार्य जी से आराधना किया. सामूहिक आयोजन में सम्मिलित सभी क्षेत्रिय प्रयागवासियों ने पूज्य चरणों में पुष्प अर्पित करके भगवान शंकराचार्य जी का जयघोष किया. आयोजन समिति की ओर से प्रसाद वितरण किया गया. उक्त अवसर पर श्रवण कुमार शर्मा. माधवानन्द शर्मा. उदय चन्द्र मिश्र. अमितराज वैध. राहूल तिवारी अविरल मिश्रा. विपिन. अखिलेश. सचिन मिश्रा. चन्दन तिवारी. दिगम्बर चकहा. अनिल मिश्रा. छोटे लाल निषाद. के सहित मंदिर समिति एवं स्थानीय लोग प्रमुख रुप से उपस्थित रहे |




