विश्वविद्यालय के छात्रों ने कुलपति कार्यालय पर किया मौन व्रत प्रदर्शन

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। छात्रों ने कुलपति कार्यालय पर मौन व्रत प्रदर्शन किया। जिस दौरान प्राॅक्टर ने अपना पल्ला झाड़ते हुए छात्रसंघ बहाली को कार्यवाहक कुलपति के कार्य क्षेत्राधिकार से बाहर बताया एवं उन्होंने यह भी कहा छात्र संघ बहाली के ऊपर केंद्र सरकार का दबाव है ।
लेकिन हम सभी छात्र विश्वविद्यालय के इस तथाकथित बयान से असंतुष्ट हैं और हम सभी मांग करते हैं यदि छात्रसंघ बहाली कार्यवाहक कुलपति के कार्य क्षेत्र अधिकार से बाहर है तो वह तत्काल प्रभाव से अपना इस्तीफा दें और घर जाकर बैठ जाए हमें नहीं चाहिए ऐसे कुलपति जो छात्र हितों पर निर्णय ना लेकर केन्द्र सरकार के दबाव में कार्य करें।
हमें स्थाई कुलपति चाहिए। छात्र-छात्राओं के हित में कार्य करें किसी के दबाव में नहीं। मौके पर मौजूद छात्र नेता अजय पाण्डेय ‘बागी’ ने कहा कि जो कुलपति छात्रों के हित में निर्णय लेने में असक्षम हो ऐसे कुलपति को तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए।
इस दौरान मुरारी यादव, अजय पाण्डेय ‘बागी’, दीपक पटेल ‘विधायक’, रितेश गुप्ता , तुषार वर्मा , अश्वनी यादव , वैभव सिंह, अभिनव द्विवेदी एवं अन्य साथी मौजूद रहे।


