Latest

मंत्री नन्दी ने लोगों के बीच जाकर जानी समस्याएं

चौक और मुट्ठीगंज मंडल में मंत्री नन्दी ने किया भ्रमण

( अनुराग शुक्ला )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री व प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के विधायक नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने भाजपा के चौक, मुट्ठी और मुट्ठीगंज मंडल क्षेत्र में भ्रमण कर दो से तीन हजार लोगों से व्यक्तिगत मुलाकात की। लोगों की समस्याएं सुनी और निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। वहीं मंडल पदाधिकारियों के घर जाकर भेंट वार्ता किया। पदाधिकारियों के साथ उनके परिजनों से मुलाकात की। परिजनों ने मंत्री नन्दी का स्वागत एवं अभिनंदन किया। भ्रमण के दौरान लाल कॉलोनी, मालवीय नगर और अतरसुइया में साफ सफाई और जल निकासी की समस्याएं लोगों ने बताई, जिसके लिए नगर आयुक्त से वार्ता कर निराकरण के निर्देश दिए। मंत्री नन्दी ने मालवीय नगर में शरद श्रीवास्तव, सत्ती चौरा में राजेश शर्मा, कूंचा राय गंगा प्रसाद में अवनीश श्रीवास्तव, कल्याणी देवी दुर्गा प्रसाद कॉलोनी में हर्षित कपूर, अतरसुइया में अनुपम श्रीवास्तव, खुशहाल पर्वत में ओम प्रकाश सेठ, डॉक्टर पांडे चौराहा पर श्रीमती शिखा खन्ना, पान दरीबा में अरविंद कुमार अग्रवाल, राहुल जैन, भारतीय भवन के पास शिवम वैश्य, मालवीय नगर में सीमा गुप्ता, आर्य नगर में नवनीत गुप्ता के घर जाकर लोगों से भेंट वार्ता की।

Related Articles

Back to top button