Latest
जितेंद्र सिंह बबलू के पार्टी में शामिल होने की बात पर रीता जोशी ने दी प्रतिक्रिया – कहा तथ्यों को छुपाकर हुए शामिल, सदस्यता निरस्त करने की हाई कमान से करूंगी बात

( अनुराग शुक्ला ) नई दिल्ली (अनुराग दर्शन समाचार ) । भाजपा में जितेंद्र सिंह बबलू के पार्टी में शामिल होने के समाचार से स्तब्ध हु। इन्होंने 2009 में जिस समय मैं मुरादाबाद जेल में बंद थी उस समय सरोजनी नायडू मार्ग, लखनऊ स्थित मेरे निवास को आग लगाने में अग्रणी भूमिका निभाई थी। पूरे भारत कर टेलीविज़न में वे दिखाई दिए थे तथा तहकीकात में वे आरोपी पाए गए है ।
मुझे पूर्ण विश्वास है कि मुझे इन्होंने यह तथ्य पार्टी से छुपाकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता प्राप्त की है।
इस संदर्भ में मैं प्रदेश अध्यक्ष श्री स्वतंत्र देव और राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे पी नड्डा से बात कर सदस्यता निरस्त करने की बात करूंगी।




