दरगाह साबिर पाक कलियर शरीफ के सज्जादा नशीन के इन्तेक़ाल पर प्रयागराज के उनके चाहने वालों मे भी शोक की लहर

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। उत्तराखंड के रुड़की ज़िले की दरगाह साबिर पाक के 71 वर्षीय सज्जादा नशीन शाह मंसूर एजाज़ क़ुद्दूसी साहब के इन्तेक़ाल पर जहाँ भारत सहित दूनिया भर के उनके मुहिब्बों में शोक व्याप्त हो गया वहीं प्रयागराज मे बड़ी संख्या मे उनके चाहने वालों की आँखे भी नम हो गईं।
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अपूरणीय क्षति बताया
भारत की मशहूर दरगाह कलियर शरीफ साबिर पाक की दरगाह के बुज़ुर्गाने दीन आलिम,सूफी सज्जादा नशीन शाह मंसूर एजाज़ कुद्दूसी साहब जो देहरादून के एक अस्पताल मे ज़ेरे इलाज थे जिनका १८ मई को रात्रि के २बजे इन्तेक़ाल हो गया।
उनकी जनाज़े की नमाज़ दरगाह गेट के सामने बाद नमाज़ मग़रिब अदा हुई।वहीं दरगाह परिसर मे उनहे सुपुर्देखाक किया गया।प्रयागराज के कीडगंज स्थित दादा मियाँ दरगाह के सज्जादा नशीन हज़रत शाह मुक़र्रबउल्लाह,हसनी हुसैनी फाउण्डेशन के सद्र वज़ीर खान,आक़िब जावेद खाँ,सोहेल अन्सारी,फैज़ान, सलमान,मो०राशिद,साजिद नज़ीर,अज़मत उल्ला,मोहिब उल्लाह,मोईन हबीबी,मुज़फ्फर बाग़ी,काशान सिद्दीक़ी,शानू हाशमी,आसिफ अन्सारी,ताहिर उमर,सै०आसिफ हुसैन आदि ने सूफी सन्त शाह मंसूर ऐजाज़ कुद्दुसी साहब के इस दुनिया ए फानी से रुखसत होने पर ताज़ियत पेश करते हुए उनकी मग़फिरत की दुआ की।सपा मीडिया प्रभारी सै०मो०अस्करी ने मरहूम सज्जादा नशीन के सानहे इन्तेक़ाल पर रंजो ग़म का इज़हार किया।बताया की बुज़ुर्गाने दीन के इन्तेक़ाल पर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी शोक संवेदना प्रकप करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की कहा उनका जाना हमारे लिए अपूर्णीय क्षति है।




